शत्रु हंता साधना प्रयोग || Shatru Hanta Sadhna Prayog

Posted on Posted in Misc. Sadhna

सिंह का रूप सभी विघ्नों से सुरक्षित रखता है | यह माँ का वाहन भी है | बहुत से प्रयोग प्राप्त होते हैं इसके | बाघ नख प्रयोग यहाँ पर दिया जा रहा है | जिससे रोजाना ज़िंदगी में आने वाले अनेक विघ्नों पर विजय पाई जा सकती है | जैसे — इससे शत्रु बाधा से मुक्ति पाई जा सकती है | अगर आपके शत्रु आपसे ताकतवर हैं तो आपके सामने आते ही निस्तेज हो जाते हैं | ऐसा परखा जा चुका है | इसके अलावा अनजाने भय से मुक्ति मिलती है | बच्चों की सुरक्षा होती है, नजर आदि से भी बच्चे को बचाया जा सकता है | दुस्वप्न का नाश होता है और कार्यो में सफलता मिलती है |

साधना समग्री- बाघ नख और मूँगे की माला | अगर मूँगे की माला किसी कारण वश न मिले तो रुद्राक्ष माला का उपयोग करें |

साधना का टाइम और दिन – इसके लिए श्रेष्ठ दिन रविवार है और मंगलवार भी साधना प्रयोग कर सकते हैं |

समय शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक इस प्रयोग को किया जा सकता है |

आसन एवं दिशा — इसके लिए आप कंबल का आसन अथवा लाल वस्त्र का आसन ले सकते हैं | साधना के लिए दिशा उत्तर ठीक है |

विधि

बाघ नख को चाँदी में मढ़ा कर रख लें | प्रयोग के वक़्त किसी लकड़ी के बाजोट अथवा पटड़े पर लाल वस्त्र बिछा कर उसपर ताँबे की प्लेट रखें | उसके बीच कुंकुम से– नृं– बीज मंत्र लिखें | उसके उपर गुलाब पुष्प की पत्तियां रख कर उसपर नख  को जल मिश्रित दूध से स्नान कराकर स्थापन करें | उसपर नरसिंह भगवान का पूजन करें और लाल फल का भोग अर्पित कर दें | फिर मूँगे की माला से निम्न मंत्र का 108 माला मंत्र जप करें | यह जप आप तीन दिन में कर सकते हैं और एक ही आसन में भी किया जा सकता है | अगर असंभव लगे तो 35 माला के बाद 15 मिनट का विश्राम और फिर 72 माला के बाद विश्राम लिया जा सकता है | मंत्र जप के समय घी अथवा तेल का दिया जलता रहे  | जप संपूर्ण होने पर नख को धारण कर लें | प्रसाद परिवार में बांट दें और शेष पूजन की सामग्री जल प्रवाह अथवा किसी सुनसान जगह पर रख दें और घर वापिस आ जाएँ | इसे धारण करते ही आप अपने में विशेष ऊर्जा महसूस करेंगे | कभी कभी गर्मी भी महसूस होगी घबराए मत | लेकिन आपके शत्रु आपके सामने आते ही निस्तेज हो जायेंगे |


मंत्र 

|| ॐ नमः वज्र नख नर सिंहाये  मम शत्रु भुज बल विदारनाये फट ||

||  Om Namah Vajra Nakh NarSinhaaye Mam Shatru Bhuj Bal Vidaarnaaye Phat  ||