हंस कुबेर साधना — Hans Kuber Sadhna

Posted on Posted in Kuber Sadhna

हंस कुबेर की साधना मुकदमो में विजय और अज्ञात दुःख संकट के निवारण के लिए की जाती है | शनिवार के दिन काले रंग के वस्त्र पर कुबेर यंत्र स्थापित करें और पंचौप्चार पूजन करें | एक लाल रंग का फूल लेकर कुबेर आवाहन मन्त्र पढते हुए हंस कुबेर की स्थापना करें |

|| ॐ हसौं हंस कुबेराये एहः आगच्छ तिष्ठ तिष्ठ स्वाहा ||

1.  साधना में वस्त्र और आसन काला होना चाहिए |
2. दिन इसके लिए शनिवार ठीक है |
3. धूप, दीप, अक्षत, फूल, नवेद, फल आदि से पूजन करें |
4. दिशा दक्षिण ठीक है |
5. यंत्र के दायीं ओर कुछ काली मिर्च के दाने स्थापित करें |
6. माला रुद्राक्ष की लेनी है | 7 , 11 या 21 माला अपनी सुविधा अनुसार कर लें |
7. मिठाई का भोग लगाएं |
8. साधना समाप्ती पर गेंदे का फूल और कुंकुम मिश्रित अक्षत चढ़ाएं और जप समर्पित कर दें | प्रसाद परिवार में बाँट दें | कुछ दिन तक मानसिक जप करते रहें | इस तरह यह साधना पूर्ण हो जाती है | साधना के बाद पूजन सामग्री उसी वस्त्र में बांध कर जल प्रवाह कर दें | माला व यंत्र को पूजन स्थान में स्थापित कर दें |

मंत्र

||ॐ हसौं हंस कुबेराये हुं ||

|| Om Hsoum Hans Kuberaaye Hum ||