पारद गुटिका प्रभाव व फायदे

Posted on Posted in Parad Vigyan

शुद्ध पारद को रजत और अभ्रक सत्व के योग से बाँध कर जो गुटिका बनाई जाती है उसके गुणों की कोई सीमा नहीं है | यह गुटिका अत्यंत प्रभावशाली होती है | इसके गुणों की कोई सीमा नहीं है | इस गुटिका का अपना एक आभा मंडल होता है जोकि बहुत ही व्यापक और मजबूत होता है, जिसमे किसी भी प्रकार की नकारात्मक उर्जा या शक्ति प्रवेश नहीं कर पाती है | इसीलिए जब हम इसे धारण करते हैं तो यह हमारे शरीर के आभा मंडल को कई गुना बढ़ा देती है जिससे हमें बहुत सारे फायदे प्राप्त होते हैं |

जिन लोगो की गृह दशा ख़राब होती है उनके लिए यह गुटिका रामबाण का काम करती है | इसके प्रभाव से सभी ग्रहों की नकारात्मक उर्जा आपके जीवन से ख़त्म हो जाती है जिससे आपको हर ग्रह के लिए अलग अलग उपाय करने की आवश्यकता नहीं रहती है क्यूंकि पारद गुटिका का काम ही हर प्रकार की नकारात्मक उर्जा को नष्ट करना और सकारात्मक उर्जा को बढाना है जिससे जीवन सुख समृद्धि के साथ आगे बढ़ सके और चिंताओं का नाश हो | जिन लोगो का किसी भी प्रकार की साधना में मन नहीं लगता, ध्यान भटकता रहता है, कई साल साधना करने के पश्चात् भी साधना में सफलता प्राप्त नहीं होती है, उनके लिए यह गुटिका चमत्कारी रूप से काम करती है | यह साधक के आभा मंडल को मजबूत कर स्थिर कर देती है जिससे साधक का ध्यान भटकना बंद हो जाता है और साधना मे मन स्थिर होने लगता है जिससे साधना की सम्पूर्णता सुनिश्चित हो जाती है | इस गुटिका के प्रभाव से साधक की आकर्षण शक्ति बढ़ जाती है जिससे साधना जल्द सिद्ध होती है | जो लोग नज़र, टोना – टोटका, बुरी शक्तियों के प्रभाव से ग्रसित रहते हैं उनके लिए भी ये गुटिका वरदान स्वरुप है | यह गुटिका इन सभी प्रभावों को स्वमेव दूर करती है जिससे जीवन में सुख शांति और सकून का अनुभव होता है |

अगर किसी साधक को इस गुटिका की आवश्यकता हो तो हमसे सम्पर्क कर सकता है |