छठिया चुराइता- एलर्जी की औषधि

Posted on Posted in Ayurveda Amrit

अलर्जी की औषधि

 छठीया चुराईता ले लें , आप 250 ग्राम ले आयें | इसे मोटा मोटा सा कूट कर रख लें | बिलकुल महीन न करें | अब इसे एक बड़े गिलास पानी में भिगो दें | सुबह वह जल छान कर खाली पेट पी लें | एक बार भिगोया चुराईता दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है | तीसरी बार ना लें | एक बार सिर्फ 10 ग्राम भिगोना है, इससे ज्यादा नहीं | इससे कुछ ही दिन में चमड़ी साफ हो जाएगी और अलर्जी ठीक होने लगेगी | अगर चंबल है तो एक कटोरी घी में कुछ गेहूं सड़ा लें और वह घी पुन कर किसी कटोरी में रख लें | चमड़ी पर लगाएं | इस से कुछ ही दिन में चमड़ी पर जमी काली पपड़ी गिर जाएगी और नीचे चमड़ी साफ निकलनी शुरू हो जाएगी | साथ में चुराईता भिगो कर पियें , इससे खून साफ होगा और यह रोग आगे से नहीं फैलेगा |

 यह सभी औषधियां मैंने खुद आजमा कर देखी हैं , बहुत लोगों को आराम हुआ है | बाकी अगली पोस्ट में फिर कभी |