चोतिसा यंत्र साधना | Chotisa Yantra Sadhna

Posted on Posted in Shakti Sadhna


माँ जगदंबा हनुमान काली प्रत्यक्षीकरण साधना 

क्या कोई ऐसी साधना भी है जिसमें माँ के सभी रूप समाहित हों, जहाँ 7 सतियों माँ शारदा, माँ वैष्णो देवी, माँ पराम्बा, माँ दुर्गा, दस महाविधा और सभी देवताओं और नवनाथों की कृपा प्राप्त हो, ऐसी ही दिव्य साधना की तलाश कर रहा था और आज संयोग बस मिल गई थी बाबा जी की विशेष कृपा से | जिसको करने मात्र से देव कृपा प्राप्त होना अनिवार्य है | आप सभी के लाभ हेतु दे रहा हूँ | इसे दो तरीके से कर सकते हैं, एक यंत्र साधना के लिए, दूसरा आप इसको देव कृपा प्राप्ति के लिए साधना जैसे करते हो कर लें ज्योत जगा कर | मैंने इसकी साधना की, बहुत लाभ हुआ | आप भी करें | माँ की कृपा जरुर प्राप्त होगी | मुझे विश्वास है माँ पर | वो अपने बच्चों को हर हाल वरदहस्त देती है |

विधि

1. एक भोज पत्र पर निम्न यंत्र का निर्माण मन्त्र पढ़ते हुए करें और उसकी पांचो उपचार से पूजन करने | फिर उसे माँ जगदम्बा के चित्र के सामने रख दें | पानी का लोटा पास रखें और ज्योत लगा दें | माँ जगदम्बा का विधिवत पूजन करें | उससे पहले गुरु पूजन, गणेश पूजन, भैरव पूजन जरुर करें | यंत्र को किसी फ्रेम में लगा लें और 21 दिन पूजन करें और एक माला मन्त्र जाप करना है |
2. वस्त्र लाल पहन सकते हैं |
3. साधना काल में ज्योत जलती रहनी चाहिए | एक कलश का स्थापन कर लें | उस पर लाल कपडा लपेट कर एक नारियल रख दें | उसकी भी विधिवत पूजा करें |
4. साधना समय संध्या और सुबह का उचित रहता है |
5. इसकी साधना नवरात्रों में विशेष फलदाई होती है |
6. दिशा उतर की तरफ मुख करें और साधना शुरू करें | 

7. 21 दिन एक माला हर रोज जाप करना है |
8. ब्रह्मचर्य जरूरी है |
9. यह विधि साधना के लिए है | यंत्र साधना की विधि अलग है | आप इसको करके पूर्ण लाभ ले सकते हैं |
10. इससे माँ की कृपा प्राप्त होती ही है | साधना समाप्ति पर कन्या पूजन करें | हनुमान जी के लिए लड्डू और भैरव और गणेश के लिए भी लड्डू का भोग लगाएं | साधना समाप्ति पर हलवा बनाकर माँ को भोग लगाएं और कृपा के लिए प्रसन्नचित्त विनती करें | किसी भी काम पर जाते वक़्त यंत्र का दर्शन कर लें |

साबर मन्त्र

सातों सती शारदा बारह बरस कुमार |

एक मई परमेश्वरी 14 भवन दुवार ||

दोनों पक्षी निर्मली तेरह देवी देव |

अष्ट भैरव तेरी पूजा करे 11 रूद्र करे सेव ||

16 कला सम्पुरनी तीन लोक वश करे |

दस अवतारा उतरी पांचो रक्षा करे ||

9 नाथ षट दर्शनी 15 तिथि जान |

4 युग ते सिमरु माता कर पूरण कलियान || 

 

Sabar Mantra

Sato sati shardha 12 brsh kumar |

Ek maee parmeshwri 14 bhavan duyar |

Dono pakshi nirmli 13 devi dev |

Asht bhairv teri puja kre 11 rudr kre sev ||

16 kla sampurni 3 lok vsh kre |

10 avtara utri pancho raksha kre ||

9 nath shat darshni 15 tithi jan |

4 yug te simru mata kr puran kliyan ||

 

एक बार साधना के बाद आप इस यंत्र पर कोई भी शक्ति साधना कर सकते हो जैसे काली, दुर्गा, महाविधा आदि | अगर सही सामग्री ना मिले तो इस यंत्र का प्रयोग करें,  आपको सफलता जरुर मिलेगी ऐसी ही गुरुदेव से कामना करता हूँ | 

 

चोतिसा यंत्र प्रयोग 

चोतिसा यंत्र के अनेक प्रयोग हैं, उनमें से कुछ दे रहा हूँ |

1. अगर किसी के उपर कोई जादू कर दिया हो तो किसी कागज पर यह पाँच यंत्र लिखें केसर से और उन पर मंत्र पढ़ें या पढ़ते हुए लिखें और उसे हर रोज जल में घोल कर पिलायें मतलब उस कागज को जल में धो दें और वो जल उस व्यक्ति को पीला दें | इससे अगर उस पर कोई चीज का असर होगा तो शांत हो जाएगा |

2. अगर किसी को डर लगता हो या सोते हुए बुरे सपने आते हों तो एक यंत्र भोज पत्र पर लिखें और उस पर 11 बार मंत्र पढ़ें और उसे किसी ताँबे या चाँदी के यंत्र या तावीज में भरकर धारण करा दें और मंगलवार प्रसाद बाँट दें | उसका डर दूर हो जाएगा |

3. अगर किसी की गाड़ी या कार का बार बार एक्सीडेंट हो रहा है या गाड़ी नुकसान कर रही है तो एक यंत्र भोज पत्र पर लिखकर उस पर मंत्र पढ़ें 7 बार और स्टेरिंग पर बांध दें | गाड़ी नुकसान करना बंद कर देगी और अगर उस पर तंत्र प्रयोग हुआ हो तो नष्ट हो जाएगा |

4. अगर किसी काम में सफलता नहीं मिल रही तो यह यंत्र धारण करें और काम पर जाएँ, आपका काम हो जाएगा | काम हो जाए तो किसी कन्या को कुछ दक्षिणा दें या मंदिर में प्रसाद बाँट दें | 

5. अगर कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो यह यंत्र एक थाली में शहद से लिखें और उसमें खीर डाल कर मंत्र पढ़ें 5 बार और माँ से प्रार्थना करके उस बच्चे को खिला दें | इससे उसकी बुद्धि का विकास होगा |

6. अगर किसी के घर पर किसी ने कोई तंत्र प्रयोग कर दिया है तो पाँच यंत्र लिखें | उन पर 11 बार मंत्र पढ़ें | एक का घर में जल में घोल कर छींटा दें और शेष 4 मकान के चारों कोनो में गाड़ दें | इससे वो तंत्र नष्ट हो जाएगा |