रोग निवारण की अनुभूत साधनाये || Rog Nivaran Anubhut Sadhnaye

Posted on Posted in Rog Nivaran

उदर रोग का एक महत्वपूर्ण प्रयोग

कई दोस्तों ने कई बार कहा कि पेट के रोगों पर भी पोस्ट होनी चाहिए तो यह एक सरल साधना पोस्ट कर रहा हूँ | इस साधना को करने से पेट की तमाम बीमारियों से निज़ात पाई जा सकती है | बदहज्मी, पेट गैस, दर्द और आंव का पूर्ण इलाज हो जाता है | इसे ग्रहण काल, दीपावली और होली आदि शुभ मुहुरतों में कभी भी सिद्ध किया जा सकता है | आप दिन या रात में कभी भी कर सकते हैं | इस मंत्र को १०८ बार जप कर सिद्ध कर लें | प्रयोग के वक़्त ७ बार पानी पर मन्त्र पढ़ फूँक मारें और रोगी को पिला दें , जल्द ही फ़ायदा होगा |

साबर मन्त्र

|| ॐ नमो अदेस गुरु को शियाम बरत शियाम  गुरु पर्वत में बड़ बड़ में कुआ कुआ में तीन सुआ कोन कोन सुआ वाई सुआ छर सुआ पीड़ सुआ भाज भाज रे झरावे यती हनुमत मार करेगा  भसमंत फुरो मन्त्र इश्वरो वाचा ||

Sabar Mantra

|| om nmo ades guru ko shiyam bart shiyam guru parvat mein bad bad mein kua kua mein teen sua kon kon sua vai sua chhar sua peed sua bhaj bhaj re jhrave yati hnumant mar krega bhasmant furo mantra ishvro vacha ||

 

 

नेत्र रोग की महत्वपूर्ण साधना

 

आंखे मनुष्य के लिए अनमोल रत्न हैं | कई बार व्यक्ति अकारण वश नेत्र रोग से पीड़ित हो जाते हैं | जिससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है | यह बहुत ही तीक्ष्ण मन्त्र है, इससे तमाम नेत्र रोग से निज़ात पाई जा सकती है | इसे भी ग्रहण काल, होली, दीपावली आदि शुभ मुहुरतों में १०८ बार जाप कर सिद्ध कर लें और प्रयोग के वक़्त इसको ७ बार पढ़कर कुषा से झाडा कर दें , तमाम नेत्र दोष दूर हो जाते हैं |

साबर मन्त्र 

||ॐ अन्गाली बंगाली अताल पताल गर्द मर्द आदर ददार फट फट उत्कट ॐ हुं हुं ठा ठा ||

Sabar Mantra

|| om angali bngali ataal patal gard mard adar dadar fat fat utkat om hum hum tha tha ||

 

 

आधा सिर दर्द

 

आधा सिर दर्द और माईग्रेन एक बहुत बड़ी समस्या है | उसके लिए एक महत्वपूर्ण मन्त्र दे रहा हूँ | इसे भी ग्रहण काल, दीपावली आदि पर उपर वाले तरीके से सिद्ध कर लें | प्रयोग के वक़्त एक छोटी नमक की डली ले कर उस पर ७ बार मन्त्र पढ़ें और पानी में घोल कर माथे पर लगा दें , आधे सिर की दर्द फ़ौरन बंद हो जाएगी |

साबर मन्त्र 

|| को करता कुडू करता बाट का घाट का हांक देता पवन बंदना योगीराज अचल सचल ||

Sabar Mantra

|| ko karta kudu karta bat ka ghat ka hank deta pawan bandna yogiraj achal sachal ||

 

दाड दर्द का एक महत्व पूर्ण  मंत्र

 

दाड दर्द जिसे हो वही जानता है | कई बार तो दाड निकालने की नौबत आ जाती है | इस दर्द से निज़ात पाने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण मन्त्र दे रहा हूँ | इसे सूर्य ग्रहण,  दीपावली आदि में १०८ बार जप कर सिद्ध कर लें | प्रयोग के वक़्त नीम की डाली से झाडा कर दें |

साबर मंत्र

|| ॐ नमो आदेश गुरु को वन में विहाई अंजनी जिस जाया हनुमंत कीड़ा मकोड़ा माकडा यह तीनो भसमंत गुरु की शक्ति मेरी भगती फुरो मंत्र इश्वरो वाचा ||

 

Sabar Mantra

|| om van mein vihaee anjni jis jaya hnumant keeda mkoda makda yh teeno bhasmant guru ki shakti meri bhagti furo mantr ishvro vacha ||

 

यह सभी साधनाएं प्रयोग अजमाए हुए हैं | एक बार सिद्ध कर लेने से जब चाहे काम ले सकते हैं |

बस आज इतना ही ||