प्रेम एवं सम्मोहन प्राप्ति श्री दत्तात्रेय साधना – Prem & Sammohan Prapti Shree Dattatreya Sadhna

Posted on Posted in Dattatreya Sadhna


प्रेम प्राप्ति अथवा मन चाहा प्रेम पाने के लिए – अगर आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो उसे पाने के लिए यह साधना कर सकते हैं | इस से सच्चे प्रेम की प्राप्ति होती है | पति पत्नी के मध्य चल रही तकरार ठीक होती है | घर का कलेश दूर होकर प्रेम पूर्ण वातावरण बन जाता है | प्रेमियों के बीच चल रहे मतभेद सुलझ जाते हैं |

विधि

 

एक बाजोट पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान दत्तात्रेय जी का चित्र अथवा अवधूत महायंत्र स्थापित करें और उसका पूजन धूप, दीप, नैवेद्य , अक्षत ,पुष्प आदि से करें | भोग गुड , मिश्री और शहद का लगाएं | भगवान को गुलाबी रंग का वस्त्र अर्पित करें | 21 केलों का प्रसाद चढाएं | बाद में यह प्रसाद आस पड़ोस या घर अथवा बच्चों में बाँट दें | इससे भगवान अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं | लाल आसन लें | उत्तर अथवा पूर्व दिशा की ओर मुख रखें | स्फटिक माला या रिद्धि सिद्धि महाअवधूत माला से निम्न मंत्र का 9 माला जप करें | दीप साधना काल मे जलता रहे |

 

 मंत्र 

 

|| ॐ ह्रीं नमो आकर्षणाय द्रां ह्रां हुं ||

 

 || Om Hreem Namo Aakarshnaaye Draam Hraam Hum ||

 

  

साधना समाप्ति पर प्रसाद बाँट दें और जप समर्पित करते वक़्त भगवान से प्रेम के लिए प्रार्थना करें | इस प्रकार यह साधना पूरी हो जाती है |