धन कुबेर साधना – DHAN KUBER SADHNA-2

Posted on Posted in Kuber Sadhna


धन और सुख की कामना किसे नहीं होती | अगर भाग्य साथ नहीं दे रहा तो मांत्रिक शक्ति का आसरा लेना गलत नहीं है | मेहनत तो करनी ही पड़ेगी चाहे साधना हो या आपके अपने कार्य क्षेत्र | इसके लिए अपने को मन से तैयार करें और प्रसन्नचित से साधना करें | सच्चे मन से किया कार्य कभी विफल नहीं होता | फिर साधना का आधार तो आस्था है | धन की समस्या आ रही है तो इसके लिए कुबेर साधना बहुत लाभकारी है | आज के युग में धन के बिना सभी कार्य अधूरे रहते हैं | यहाँ मैं एक कुबेर देवता की साधना दे रहा हूँ जोकि षोडश वर्णीय मंत्र साधना कहलाती है | इसके प्रभाव से धन धान्य की कमी का सामना कभी नहीं करना पड़ता बस अपने मन को पवित्र करें और साधना करें , भगवान आपको जरूर सफलता देंगे |

विधि

यह साधना किसी भी शुभ मुहूर्त, धन तेरस, दीपावली, नवरात्रि और किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को शुरू करें |

इस मंत्र का जाप शिव मंदिर में करें या बिल्व के पेड़ के नीचे बैठ कर भी किया जा सकता है |
मंत्र  जाप सवा लाख करना है | इसके लिए आप २१ दिन या अपनी सुविधा अनुसार दिन ले सकते हैं | जप संख्या रोज उतनी ही  रहेगी जितनी पहले दिन की हो |
आसन कुशा का उत्तम है न मिले तो कोई भी लाल रंग का आसन ले लें |
दिशा उत्तर ठीक है |
साधना काल में घी का दीपक जलता रहना चाहिए |
भगवान शंकर का पूजन कर आज्ञा लें और गुरु पूजन व गणेश पूजन कर साधना शुरू करें |
भोग के लिए कोई भी शुद्ध घी की मिठाई ले सकते हैं | फिर भी दूध से बनी मिठाई उत्तम रहती है |
अपने सामने कुबेर यंत्र की स्थापना करें | अगर आपके पास पारद शिवलिंग घर में है तो उसके पास बैठ कर भी कर सकते हैं | यंत्र का पूजन पंचौपचार विधि से करें और प्रार्थना करें कि आपके जीवन में धन की कभी कमी न आए और आपके सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न होते रहें | फिर आप अपने गुरु मंत्र का २ माला जप करलें और कुबेर मंत्र का जप अपने दिनों के अनुसार कर लें | आप को कुल १२५० मालाएं जपना है |
साधना पूर्ण होने पर यंत्र को पूजा स्थान में स्थापित कर दें और शेष पूजन सामग्री अगर घर में कर रहे हैं तो जल प्रवाह कर दें और अगर मंदिर में कर रहे हैं तो वहीँ छोड़ दें |
शिव कृपा से आप की साधना सफल हो तो छोटे बच्चो को भोजन या मिठाई आदि बाँट दें |
कई बार यह  साधना करते समय बहुत बड़ा काला नाग सामने आ जाता है | जिससे डरे नहीं क्योंकि यह कुबेर देव ही होते हैं | यह सिर्फ मेरा अनुभव है, हर साधक को ऐसा हो यह जरूरी नहीं | इस पर फिर कभी चर्चा करेगे |

सद्गुरु जी के श्री चरणों में कामना करता हूँ कि सद्गुरु आपको सफलता प्रदान करें |

मंत्र

|| ॐ श्रीं ॐ ह्रीं श्रीं कलीं श्रीं कलीं ॐ वितेश्वराय नमः || 

|| Om Shreem Om Hreem Shreem Kleem Shreem Kleem Om Viteshwraay Namah ||

kuber yantra