गणेश मोहिनी साधना – shree ganesh mohini sadhna

Posted on Posted in Mohini Sadhna


मोहिनी साधनाएं तो बहुत हैं | इन सभी में गणेश मोहिनी साधना श्रेष्ठ कही गई है | वैसे तो मोहिनी साधनाएं अपना पूर्ण प्रभाव रखती हैं | इनमें से श्री गोरखनाथ मोहिनी ,शाह हजरत अली की सुलेमानी मोहिनी , मोहम्मद साहब की श्याम कौर मोहिनी और पंज पीर मोहिनी प्रयोग, वीर हनुमान मोहिनी, रतड़ी मोहिनी ,बीबों मोहनी  साबर साधनायों  में बेमिसाल मानी गई हैं | यहाँ मैं गणेश मोहिनी दे रहा हूँ | यह मेरी अनुभूत साधना है | ऐसी साधनाएं मिलना भी सौभाग्य माना जाता है | साबर तंत्र साधना के हर पहलू को उजागर करती है | चाहे वो वीर साधना हो या यक्षिणी साधना, साबर तंत्र आश्चर्य से भरा हुआ है | साधना तो दे रहा हूँ पर किसी भी हालत में इसका गलत प्रयोग न करें अथवा परिणाम भी आपको भुगतने पड़ेंगे | मैं यहाँ साधकों की जिज्ञाशा के लिए यह अनुभूत साधना दे रहा हूँ | कोई भी तर्क कुतर्क मायने नहीं रखता क्योंकि इसे मैं स्वयं परख कर ही दे रहा हूँ | यह साधना मुझे बाबा श्याम जी से प्राप्त हुई थी | बहुत ही बेमिसाल साधना है | यह किसी भी असंभव कार्य को संभव करने का बल रखती है | इसे करने के लिए अनुष्ठान करना पड़ता है | यह एक दिन की साधना है और इसे घर में नहीं करना है | घर में करने से फलदायी नहीं होगी , यह बात आप याद रखें | एक आदमी  कनाडा में था | उसकी बेटी को उसी के जमाई ने जहर दे दिया था और उल्टा केस भी कर दिया था | बेटी तो बच गई लेकिन केस का फैसला नहीं हो पा  रहा था | वकील भी दलीलें दे कर हार गया था | वह जब  मिला उसकी समस्या के निवारण के लिए यह प्रयोग किया | वहाँ के जज और वकील सभी सम्मोहित हो गए थे | फैसला उसी के हक़ में हो गया और उसके जमाई को 18 बर्ष की कैद हो गई | यह बात 2006 की है | इस लिए कोई ऐसा काम जो आपसे न हो पा रहा हो जैसे दफ्तर में नोकरी में परेशानी हो या  घर का माहौल आपके अनुकूल नहीं है तो यह साधना राम बाण की तरह  असर करती है | इससे किसी भी व्यक्ति को वश में कर अपना काम निकाला जा सकता है | पर यह बात भी जरूर कहना चाहूँगा कि किसी भी हालत में किसी लड़की की ज़िंदगी खराब न करें वरना इसका उलट असर भी हो जाता है |

विधि

इसके लिए सामग्री लें उसमें निम्न वस्तुए 10-10 रुपये की लेकर मिला लें |

 

  1. स्लीरा |
  2. लाल चंदन पाउडर |
  3. सफ़ेद चंदन पाउडर |
  4. बादाम  |  
  5. किसमिस |
  6. सरियाला  | 
  7. अगर |
  8. तगर |
  9. गिरि गोला 
  10. छुआरे और जटामासी और एक किलो हवन सामग्री , आधा किलो तिल काले,

यह समान किसी भी पंसारी की दुकान से आसानी से मिल जाता  है | अगर कोई चीज न भी मिले तो भी कोई बात नहीं आप हवन में फूल मखाने और कमल  गट्टे  भी मिला सकते हैं | एक कटोरी शक्कर और आधा किलो शुद्ध घी मिला कर सामग्री तैयार कर लें और इस हवन के लिए आम की लकड़ी चाहिए | अब किसी भी नजदीक जंगल में जाकर रात्री को गणपती का पूजन और उसके बाद 1100 आहुति देनी हैं | इस मंत्र से ऐसा करने से साधना सिद्ध हो जाती है | हवन करते हुए इस बात का ख्याल रखें कि जंगल को आग न लगे इसलिए या तो निर्जन स्थान या नदी का किनारा भी बेहतर है | रात 9 बजे के पश्चात हवन शुरू करें | इसमें तीन घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है | भोग के लिए पाँच लड्डू रख लें और पुजा के पश्चात साधना पूर्ण होने के बाद उन्हें वहीँ छोड़ दें और घर आ जाएँ या जहां आपने स्टे किया है वहाँ आ जाएँ | सिंदूर की एक डिब्बी साथ ले जाएँ और उसे खोल कर पास रख लें | जब  साधना पूर्ण  हो जाए तो उसे साथ ले आयें | इसका तिलक सभी को सम्मोहित कर  देगा |

यहाँ एक बात जरूर कहना चाहूँगा कि कई लोग अपनी अनुकूलता के लिए साधना के नियम बना लेते हैं | जब परिणाम सही नहीं मिलते तो साधना को गलत कह देते हैं | इसलिए साधना में दिये हुये नियमो की पालना अनिवार्य है |  

साधना करने से पूर्व गुरु पूजन कर आज्ञा ले लें और फिर जंगल में जाकर  रात 9 से 1 बजे तक साधना संम्पन कर लें | इसमें किसी प्रकार की हानि नहीं होती | इसलिए सभी ड़र दिल से निकाल दें |

साबर मंत्र 

ॐ गणपती वीर वसे मसान ,जो मैं मांगु सो तुम आन |

पाँच लड्डू वा सिर संदूर त्रीभुवन  मांगे चंपे के फूल|

अष्ट कुली नाग मोहा जो नाड़ी 72 कोठा मोहु |

इंदर की  बैठी सभा मोहु आवती जावती ईस्त्री मोहु |

जाता जाता पुरुष मोहु | डावा अंग वसे नर सिंह जीवने क्षेत्र पाला ये|

 आवे मारकरनता सो जावी हमारे पाउ पड्न्ता |

गुरु की शक्ति हमारी भगती चलो मंत्र आदेश गुरु का |