उर्वशी अप्सरा साधना (Urvashi Apsara)

Posted on Posted in Apsara Sadhna

क्या आपकी शादी नहीं हो रही? या आपसी संबंधों में मतभेद चल रहे हैं, तो एक बार इस प्रयोग को करें | जिनकी शादी नहीं हो रही है उनके लिए यह साधना वरदान स्वरुप है |

 यह प्रयोग एक उच्चकोटि के सन्यासी से प्राप्त हुआ था | एक बार मेरे पास एक लड़का आया , जिसकी शादी बहुत प्रयत्न के बाद भी नहीं हो रही थी | उसकी उम्र भी ३५ वर्ष हो गयी थी | मैंने उसे यह प्रयोग संपन्न करवाया और उसके बाद उसकी शादी कुछ ही दिन में अच्छे घर में हो गयी और आज वह एक संपन्न जीवन जी रहा है |
 
इस साधना को करने के लिए शुद्ध मन से संकल्प करें और मन ही मन गुरुदेव से प्रार्थना करें और उनकी आज्ञा प्राप्त करें |
 
साधना काल – रात्री १० बजे के बाद |
वस्त्र –        साधना काल में पीले बिना सिले हुए वस्त्र पहनें और सामने बाजोट पर पीला रेशमी वस्त्र बिछाएं और उसपर उर्वशी यन्त्र की स्थापना करें |
दीया –        शुद्ध घी का दीपक जप काल में जलता रहे |
माला –       शुद्ध स्फटिक की या पीले हकीक की माला ले सकते हैं |
 
–साधना विधि —
 
पीले वस्त्र को बाजोट पर बिछाएं और उस पर गुरू चित्र स्थापित करें और पूजन करें | उसके आगे पीले रंगे चावल की ढेरी लगा दें और उस पर उर्वशी यन्त्र स्थापित करें | अब सबसे पहले संकल्प करें |
 
मैं (अपना नाम व गोत्र बोलें) गुरू स्वामी निखिलेश्वरानंद जी (यहाँ पर आप अपने गुरू का नाम लें) का शिष्य अपनी अमुक समस्या व अपने जीवन की भौतिक न्यूनताओं की समाप्ति हेतु भगवती उर्वशी की साधना कर रहा हूँ , हे देवी मेरी कमियों की ओर ध्यान न देते हुए मुझे पूर्णता प्रदान करें |
 
उसके बाद यन्त्र का पंचौपचार पूजन करें और घी का दीया लगा दें | सुगन्धित अगरबत्ती भी लगा दें  और १ माला गुरू मंत्र का जप करें | उसके बाद ११ माला २१ दिन तक निम्न मंत्र का जप करें | २१ दिन के बाद साधना सामग्री को पीले वस्त्र में बांध कर जल प्रवाह कर दें | जितने दिन आप साधना में हों, मन को प्रसन्न रखें | इस तरह यह साधना पूर्ण हो जाती है और शादी में जो भी बाधा आ रही हो वो दूर होकर सुंदर पत्नी की प्राप्ति हो जाती है |
 
–मंत्र–
 
|| ॐ नमो भगवती उर्वशी देवी देही सुंदर भार्या कुल केतू पद्ममनी ||

|| Om Namo Bhagvati Urvashi Devi Dehi Sunder Bharya Kul Ketu Padmani ||

  


ENGLISH VERSION


Urvashi Apsara Sadhana

 Are you facing difficulties in getting married? Or, your relationship is going through a tough time? To solve your love life issues, ‘Urvashi Apsara Sadhana’ is here. This Sadhana is a boon if you are facing difficulties in getting married.

 This remedy has been acquired by a supreme sage. Once a boy approached me, he was not getting married even after putting many efforts. He was 35 years old. I suggested him this sadhna procedure and helped him to perform it. Today, he is married in a very nice family and cherishing a happy married life.

 If you want to perform this sadhna procedure, you need to take vow with pure feelings. Then, pray Guru Deva in your mind and seek his permission.

 Sadhna Time: After 10 pm

 Attire: Wear yellow colored unstitched cloth during Sadhana. Wrap your Bajot table with a yellow silk cloth and establish Urvashi Yantra over it.

 Lamp (Diya): A lamp being fueled by pure Ghee should be kept lighting during the entire process.

 Rosary (Mala): Rosary (Mala) of pure crystals or yellow Carnelians can be taken.

Sadhana Procedure

 Spread a yellow cloth over your Bajot table, establish Guru’s image over that and worship him. In front of it, create a small heap of yellow colored rice and place Urvashi Yantra over it. Now, first of all, take the vow.

 “I (say your name and Gotra) Guru Nikhileshwaranand Ji’s (or say the name of your Guru) disciple is performing this Sadhana of Bhagwati Urvashi to get rid of my main problem as well as worldly troubles. O Goddess, please ignore my flaws and bless me with contentment.”

 After that, worship the Yantra with Panchopchar (5 methods) and light a Ghee lamp. Also, place incense sticks around and chant 1 rosary of Guru Mantra. Now, chant the below mentioned Mantra 11 times for 21 days. After 21 days, pack the entire Sadhana apparatus in yellow cloth and offer it to the flowing water. Keep yourself happy during the Sadhana days. In this way, this Sadhana gets accomplished and all your hindrances in marriage get vanished.

 Mantra

 || Om Namo Bhagwati Urvashi Devi Dehi Sundar Bharya Kul Ketu Padmani ||